Posts

Showing posts from January, 2018

वो स्कूल का एक अफसाना

Image
वो नज़र चुराना ,वो नज़र मिलाना वो स्कूल का अफ़साना तड़पते दिल से मिलने को सुबह क्लास जल्दी से आना, और उसकी नोटबुक में एक प्यारी चिट्ठी छोड़ जाना, कॉरिडोर से निकले जब वो दोस्तो संग मेरे साथियो का यूँ गुदगुदाना जैसे हो एक नया फसाना, उसके गिरे रुमाल को फिर धीरे से चुराना रुमाल का फिर इश्क़ ए पोशाक बनाना, यूँ ज़ुल्फो की हरकतों में खो के सोडियम को वाटर में मिलाना, खिलखिलाती हसी में उसकी, शेक्सपियर और पैथगोरस की केमिस्ट्री बनाना, सुरमयी आंखों की गहराई में फिर पुलि के सहारे उतर जाना,  पिछले पन्ने पे पढ़ नाम एक संग दिल की धड़कन का यूँ बढ़ जाना , उफ्फ मेरा वो शर्माना फिर क्वेश्चन के बहाने मिलना और उसके हाय से डर जाना वापस जाने को पैदल संग संग खुद की साइकिल पंचर कर जाना, गुज़रे जब मुहल्ले से उसके मिलने को ट्यूशन के बहाने, शरीर का यूँ थार्थराना और कपकपाना, दीदार ए सूरत हो रात में यूँ सपनो में संग उसके बड़बड़ाना, शुक्राल्लाह , कल फिर से स्कूल है वरना तय था मेरा मर जाना। फिर से वही नज़रे चुराना , वही नज़रे मिलाना! वही स्कूल का एक अफसाना। ~ताबिर~ 30/01/2018

अक्सर ख़ौफ़ज़दा हो जाता हूं मैं

Image
चलते चलते, इन उम्मीदों के ओस तले दबे, सपनो की कई पर्त संभाले, बीते हुए पल को कही दूर छुपाये, धूपों में कल की हसरतें सँवारे जाने क्यों, इस राह पर यूँ ही, चलते चलते अक्सर ख़ौफ़ज़दा हो जाता हूं मैं। चलते चलते, सर्द हवाओं में मोहब्ति चाय को चुस्की लेते, कुछ एहम नन्ही ज़रूरतों का हिसाब देते, कुदरती धुंद की आगोश में, उस बरगद को लिपटा देखते, और देखकर उस लाल तप में सब कुछ राख होते, जाने क्यों, इस राह पर यूँ ही, चलते चलते अक्सर ख़ौफ़ज़दा हो जाता हूं मैं। चलते चलते रिमझिम बरसात की सुगबुगाहट में मय्यसर ताबीर के डूब जाने की आहट में, जिंदगी साँचने की चाहत में और उसे वापस बुलाने की हसरत में, जाने क्यों, इस राह पर यूँ ही, चलते चलते अक्सर ख़ौफ़ज़दा हो जाता हूं मैं। ताबीर 13/1/18