चाँद मोहब्बत का

कुदरत की खूबसूरत नक्काशी,
पैगाम मोहब्बत का
दिलो को जोड़ता लंदन से काशी,
ये चाँद मोहब्बत का

सितारों के जगमगाहट के बीच ,
वो मूरत इबादत का,
जीवन के सुकून का जनक,
ये चांद मोहब्बत का

कसमो वादों का साक्षी,
सजन के बाहो में लिपटा
वो चांद इज़्ज़त का,
जहां का साथी, बच्चो का मामा
प्रिये का, ये चाँद मोहब्बत

बदलो में शर्मिला, रोशनी का किला
और चांदनी की छटा बिखेरती जादू,
खूबसूरती ऐसे , जैसे महकशी बेकाबू
प्यार की राह चलना सिखाता,
ये चाँद मोहब्बत का।

~ताबीर~
18 अप्रैल 2014

Comments

Popular posts from this blog

साहेब का फरमान

कौन हो तुम?

वो स्कूल का एक अफसाना